Home छत्तीसगढ़ 16 अक्टूबर तक जमा करें दावा-आपत्तियां, इसके बाद बंद होगा वरिष्ठता सूची...

16 अक्टूबर तक जमा करें दावा-आपत्तियां, इसके बाद बंद होगा वरिष्ठता सूची में संशोधन का रास्ता

1
0

रायपुर : छत्तीसगढ़ में व्याख्याता, व्याख्याता एलबी और पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठकों की प्रावधिक वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने संबंधित जिलों से प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण कर 16 अक्टूबर तक हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से सभी संयुक्त संचालकों को पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि प्रावधिक वरिष्ठता सूची पर प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण करने के बाद सूची तैयार की गई है। इसे आगे की जांच के लिए भेजा जा रहा है।

16 अक्टूबर के बाद नहीं मिलेंगे दावे

संचालनालय के अनुसार, कुछ जिलों से अब भी दूरभाष के माध्यम से जानकारी और दावा-आपत्तियां प्राप्त हो रही हैं। ऐसे में अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करने से पहले जिलों से सभी संबंधित दस्तावेज निर्धारित समय-सीमा में मांगे गए हैं।

निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि 16 अक्टूबर के बाद प्राप्त होने वाली दावा-आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों से इस आशय का प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

अंतिम सूची से पहले होगा दावा-आपत्तियों का परीक्षण

प्रावधिक वरिष्ठता सूची पर प्राप्त आपत्तियों की जांच और आवश्यक दस्तावेजों के मिलान के बाद अंतिम सूची जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा का पालन करते हुए हार्ड और सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इस प्रक्रिया का उद्देश्य अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करने से पहले प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण पूरा करना है।