Home छत्तीसगढ़ रेत के अवैध परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, MCB में 8 वाहन...

रेत के अवैध परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, MCB में 8 वाहन जब्त

5
0

एमसीबी :  जिले में खनिज संसाधनों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने और खनिज नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निगरानी बढ़ा दी गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जांच कर रही है। इसी कड़ी में आज जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे छह ट्रैक्टर और दो टिपर वाहनों को जब्त किया।

विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान पकड़े गए वाहन
खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल ने तहसील मनेंद्रगढ़ के सिरौली, चैनपुर, हस्तिनापुर और घुटरा क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त पाए गए छह ट्रैक्टर एवं दो टिपर वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया है। विभाग की इस पहल का उद्देश्य खनिजों के अनधिकृत परिवहन पर रोक लगाना और शासन के निर्धारित नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

खनिज नियमों के उल्लंघन पर होगी वैधानिक कार्रवाई
खनिज विभाग के अनुसार, जब्त किए गए वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन से संबंधित गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के लिए विभाग द्वारा नियमित रूप से जांच की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।