Home छत्तीसगढ़ विधानसभा वार सफाई टेंडर पर छिड़ी बहस, अरुण साव ने गिनाईं सरकार...

विधानसभा वार सफाई टेंडर पर छिड़ी बहस, अरुण साव ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

1
0

रायपुर: राजधानी की स्वच्छता पर सियासत होने लगी है. पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के सफाई के लिए विधानसभा वार टेंडर पर पुनर्विचार और वार्ड स्तर पर जवाबदेही तय करने की मांग पर नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है.

उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में रहकर कुछ नहीं करती. हमारी सरकार शहर कैसे स्वच्छ और सुंदर बने, इस पर काम कर रही है. राष्ट्रीय स्तर पर हमारे शहरों को इनाम मिल रहे हैं. यह बताता है कि हम स्वच्छता के क्षेत्र में किस तरीके से कम कर रहे हैं.

वहीं छत्तीसगढ़ के नेताओं की सुरक्षा पर कटौती पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि गृह विभाग सुरक्षा के मापदंड तय करता है. सारी बातों का समीक्षा करके ही इस बारे में निर्णय लिया गया है.