Home मनोरंजन बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘गनमास्टर G9’...

बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘गनमास्टर G9’ किस फिल्म का रहा दबदबा? ‘रामायण’ ने भी छापे करोड़ों

5
0

27 नवंबर 2026 को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जब दो अलग-अलग लव ड्रामा फिल्में एक साथ बड़े पर्दे पर आईं। इमरान हाशमी की रोमांटिक एक्शन ड्रामा ‘गनमास्टर G9’ और आयुष्मान खुराना की रोमांटिक फैमिली ड्रामा ‘ये प्रेम मोल लिया’। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन सूरज बड़जात्या की फिल्म को दर्शकों का ज्यादा प्यार मिल रहा है। इसका सकारात्मक असर फिल्म की कमाई पर भी साफ नजर आ रहा है। वहीं, नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के चौथे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन के बीच स्क्रीन काउंट को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद, दोनों फिल्में रोमांस जॉनर में दर्शकों का सिनेमाघरों में खींचने में सफल रहीं।

‘ये प्रेम मोल लिया’ का डे-2 कलेक्शन
फिल्म ने दूसरे दिन 5.25 करोड़ कमाए, जो इसके पहले दिन के 4 करोड़ के कलेक्शन से 31.3% ज्यादा है। अपने दूसरे दिन ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने 7,126 शो से 5.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ इसका टोटल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 11 करोड़ हो गया है, जबकि इसका इंडिया नेट कलेक्शन 9.25 करोड़ है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने दूसरे दिन 4 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 7.75 करोड़ हो गया। इससे इसका अब तक का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 18.75 करोड़ हो गया है। पहले दिन इस फिल्म ने 4.00 करोड़ कमाए थे।

दूसरे दिन बढ़ी ‘गनमास्टर G9’ की कमाई

‘गनमास्टर G9’ ने दूसरे दिन 4.35 करोड़ कमाए, जो पहले दिन के 3.65 करोड़ के कलेक्शन से 19.2% ज्यादा है। फिल्म ने दूसरे दिन 7,591 शो से 4.35 करोड़ नेट कलेक्शन किया। इसके साथ इसका टोटल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 9.50 करोड़ हो गया है, जबकि इंडिया में इसका नेट कलेक्शन 8 करोड़ है। ओवरसीज में फिल्म ने दूसरे दिन 50 लाख कमाए, जिससे इसकी टोटल ओवरसीज ग्रॉस 80 लाख हो गई। इससे इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 10.30 करोड़ हो गया है।

भारत में ‘रामायण’ का 24वें दिन का कलेक्शन

‘रामायण’ ने 24वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा और भारत में 7,028 शोज़ के जरिए कुल 14.65 करोड़ की नेट कमाई की। फिल्म ने हिंदी में 5,252 शोज से 9.50 करोड़, तमिल में 701 शोज से 1.90 करोड़, मलयालम में 546 शोज से 1.60 करोड़, कन्नड़ में 374 शोज से 1.40 करोड़ और तेलुगु में 155 शोज से 25 लाख की कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,212.55 करोड़ और नेट कलेक्शन 1,015.20 करोड़ तक पहुंच गया है।

24वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,814.55 करोड़

विदेशों में भी फिल्म का दबदबा कायम रहा। 24वें दिन ‘रामायण’ ने 7 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 602 करोड़ हो गया। इन शानदार आंकड़ों के साथ ‘रामायण’ का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,814.55 करोड़ तक पहुंच गया है और इसकी बेहतरीन बॉक्स ऑफिस यात्रा लगातार जारी है।

शरवरी ने राजश्री प्रोडक्शंस की दुनिया में रखा कदम

‘ये प्रेम मोल लिया’ में अनुपम खेर, सीमा पाहवा, सुप्रिया पाठक कपूर, स्वानंद किरकिरे, सौम्या टंडन, श्रुति सेठ, राजेश कुमार, गिरीश कुलकर्णी और जमील खान भी हैं। इसे राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

गनमास्टर G9 के बारे में

आदित्य दत्त की डायरेक्टेड और सरीम मोमिन और जुनैद वासी की लिखी इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर को दीपक मुकुट, हुनर ​​मुकुट और संगीता अहीर ने सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और SRE स्टूडियोज के तहत प्रोड्यूस किया है। फिल्म में इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में हैं। वहीं, अपारशक्ति खुराना विलेन हैं। यह फिल्म इमरान, आदित्य और कंपोजर हिमेश रेशमिया के बीच 2007 की रोमांटिक कॉमेडी ‘गुड बॉय, बैड बॉय’ के 18 साल बाद एक क्रिएटिव रीयूनियन है।