मुंबई : अदा शर्मा की नई फिल्म द केरल स्टोरी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस फिल्म को फैंस कि तरफ से तगड़ा रिस्पांस मिल रहा है। शायद इसी के कारण फिल्म के कलेक्शन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। द केरल स्टोरी का वर्ड ऑफ माउथ काफी बवाल है। जिसकी वजह से फिल्म वर्किंग डे में भी हॉलीडे जैसा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म को हरियाणा, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया है।
#TheKeralaStory commences Weekend 2 with A BANG… Hits DOUBLE DIGITS on [second] Fri… Will cross ₹ 💯 cr mark TODAY [second Sat]… Will emerge SECOND HIGHEST GROSSING #Hindi film [of 2023] in *Week 2* itself… [Week 2] Fri 12.23 cr. Total: ₹ 93.37 cr. #India biz. #Boxoffice… pic.twitter.com/lta7dfnFOE
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 13, 2023
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक द केरल स्टोरी ने अपने पहले दिन 8 करोड़, दूसरे दिन 11 करोड़, तीसरे दिन 16 करोड़ 40 लाख, चौथे दिन 10 करोड़ 13 लाख, पांचवे दिन 12 करोड़. छठवे दिन 12 करोड़ 50 लाख , सातवे दिन 12 करोड़ 54 लाख और आठवे दिन 12 करोड़ 23 लाख का कलेक्शन कर लिया है। शुरुआती 8 दिनों में फिल्म ने इंडिया से 93 करोड़ 37 लाख का नेट कलेक्शन कर लिया है।




