कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम अब अंतिम चरण में है। शनिवार दोपहर 12 बजे से पहले ही साफ हो गया था कि कांग्रेस राज्य में बहुमत हासिल कर लेगी और यही होता हुआ भी दिखाई दे रहा है। भाजपा की यहां करारी हार हुई है। भारतीय जनता पार्टी के 12 मंत्री चुनाव हार गए हैं।
12 मंत्री हार गए चुनाव, ये रही सूची
1. मुधोला विधानसभा
गोविंदा करजोला हारे, आरबी थिम्मापुरा जीते
2. बेल्लारी ग्रामीण सीट
श्रीरामुलु हारे, बी नागेंद्र जीते
3. वरुणा सीट
वी सोमन्ना हारे, सिद्धारमैया जीते
3.1 चामराजनगर
वी सोमन्ना हारे, पुट्टारंगशेट्टी जीते
4. चिक्कनायकनहल्ली
जेसी मधुस्वामी हारे, सुरेश बाबू जीते
5. बाइलागी
मुरुगेश निरानी हारे, जेटी पाटिल जीते
6. हिरेकेरुरु सीट
बीसी पाटिल हारे, यूबी बनकर जीते
7. चिक्काबल्लापुर
डॉ. के. सुधाकर हारे, प्रदीप ईश्वर जीते
8. होसकोटे
एमटीबी नागराज हारे, शरथ बचेगौड़ा जीते
9. केआर पेट
नारायणगौड़ा हारे, एचटी मंजू जीते
10. तिपातुर
बीसी नागेश हारे, के शदाक्षरी जीते
11. येलबुर्गा
हलप्पा अचार हारे, बसवराज रायरेड्डी जीते
12. नवलगुंडा
शंकर मुनेकोप्पा हारे, एनएच कोनरेड्डी जीते
राज्य में 38 साल से सत्ता रिपीट नहीं हुई है। आखिरी बार 1985 में रामकृष्ण हेगड़े के नेतृत्व वाली जनता पार्टी ने सत्ता में रहते हुए चुनाव जीता था। वहीं, पिछले पांच चुनाव (1999, 2004, 2008, 2013 और 2018) में से सिर्फ दो बार (1999, 2013) सिंगल पार्टी को बहुमत मिला। भाजपा 2004, 2008, 2018 में सबसे बड़ी पार्टी बनी। उसने बाहरी सपोर्ट से सरकार बनाई। 10 मई को 224 सीटों के लिए 2,615 उम्मीदवारों के लिए 5.13 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव आयोग के मुताबिक, कर्नाटक में 73.19% मतदान हुआ है। यह 1957 के बाद राज्य के चुनावी इतिहास में सबसे ज्यादा है।