रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए कर्नाटक चुनाव के नतीजों ने तगड़ा झटका दिया है। ऐसे में दोनों पार्टियों में लगातार बयानबाजी चल रहा है। इसी बीच भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी और शाह को नकारने के कांग्रेस के आरोप पर करारा जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस क्या कहे क्या नहीं कहे दूसरा विषय है। कर्नाटक चुनाव में हार हुई है निश्चित हुई है। इस हार से हम कुछ सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे।
वहीं कांग्रेस नेता नंदकुमार साय ने कहा कि भाजपा के और भी लोगों का कांग्रेस में प्रवेश होगा। इस पर भाजपा प्रदेश प्रभारी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नंदकुमार साय को सबकुछ दिया। वो विधायक, सांसद, नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। नंदकुमार साय ST आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं।