Home देश कर्मचारियों को मिलने जा रहा प्रमोशन का लाभ, चुनावी साल में बड़ा...

कर्मचारियों को मिलने जा रहा प्रमोशन का लाभ, चुनावी साल में बड़ा तोहफा देने जा रही यहां की सरकार

45
0

इस साल के अंत में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले सरकार सभई वर्गों को साधने की तैयारी कर रही है। इसी बीच प्रदेश के कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार द्वारा बड़ी तैयारी की गई है। उन्हें प्रमोशन में इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए कार्मिक विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं कर्मचारियों के हित में यह निर्णय लिया गया है।

राजस्थान में चुनाव से पहले कर्मचारियों को साधने की कोशिश शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्मचारियों पर बड़ा दांव खेला है। सभी सेवाओं में पदोन्नति के लिए उन्हें 2 वर्ष के अनुभव में शिथिलता दी गई है। कार्मिक विभाग द्वारा इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसका लाभ लाखों कर्मचारियों को मिलेगा।

इसके साथ ही 2023 24 में रिक्ति वर्ष में छूट दी गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि कर्मचारियों के प्रमोशन में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। मुख्यमंत्री द्वारा सभी विभागों में प्रमोशन से जुड़े कामकाज को तेजी से निपटाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

मार्च में मुख्यमंत्री द्वारा राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया था। तीसरी संतान होने पर भी उन्हें प्रमोशन का लाभ दिया जाएगा। उनकी पदोन्नति नहीं रोकी जाएगी। विभाग की ओर से सरकार के इस फैसले के बाद आदेश जारी किए गए हैं।