Home विदेश इस प्यार को क्या नाम दूं! 77 की उम्र में बनीं दुल्हन,...

इस प्यार को क्या नाम दूं! 77 की उम्र में बनीं दुल्हन, लेकिन शादी में नहीं दिखा दूल्हा…

16
0

आजकल लोग अनोखे तरीके से शादियां कर रहे हैं। कोई डेस्टिनेशन वेडिंग करता है तो कोई बिना किसी को बताए अपने ही घर में शादी कर ले रहा है। अब पहले की तरह दूल्हा-दुल्हन के भी शादी में होने की बंदिश नहीं रह गई है। यही नहीं कहीं कहीं तो लोग अपनी शादी अकेले ही कर ले रहे हैं। कुछ ऐसा ही एक अमेरिकन दादी ने भी किया।

हम आपको जिस महिला के बारे में बता रहे हैं, वो 77 साल की डोरोथी डॉटी फिडेली हैं। उन्होंने एक खूबसूरत सेरेमनी में शादी की है, लेकिन इस दौरान उनका दूल्हा नदारद रहा क्योंकि उन्हें इसके लिए किसी दूसरे की ज़रूरत ही नहीं थी। खुद से की गई उनकी ये अनोखी शादी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक डोरोथी नाम की महिला ने उम्र के 77वें पड़ाव पर ये शादी की है। वो अब किसी और के साथ नहीं बल्कि अपने साथ ही खुश रहना चाहती हैं। एक रिटायरमेंट होम में रह रहीं डोरोथी ने अपनी शादी के लिए एक-एक चीज़ खुद प्लान की। सजावट, खाना और बाकी चीज़ें भी वो खुद ही देख रही थीं। उनकी बेटी ने उनके लिए वेडिंग ड्रेस और फूलों का इंतज़ाम किया, जबकि मेहमानों के लिए खाना भी बनाती रही। इस तरह 3 बच्चों की मां डोरोथी ने अपनी शादी खुद से ही कर ली।

ओहियो के O’Bannon Terrace Retirement Home में उनकी शादी हुई। इस समारोह में सभी काफी खुश थे और खुद डोरोथी ने फुल बाजू की सुंदर सी वेडिंग ड्रेस पहन रखी थी। उनके सिर पर सुंदर हेडबैंड था और सिल्वर बेल्ट से उनका लुक पूरा किया गया था। गुब्बारों से सजावट की गई थी, जब टू टियर केक भी बनाया गया था। मेहमानों को दिल के आकार वाली कुकीज़ और फिंगर सैंडविच सर्व किए गए थे। उन्होंने पहली बार 1965 में शादी की थी, जो 9 साल के बाद टूट गई थी।