खंडवाः मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। प्रदेश में मौसम तो गर्म है ही, इसके साथ ही अब सियासत भी गर्म होती जा रही है। तमाम मुद्दों को लेकर नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है।
वहीं अब राजनीतिक दल भी पार्टी में फेरबदल कर रही है। वहीं अब कांग्रेस ने खडंवा में बड़ा बदलाव किया है। डॉ. मुनीष मिश्रा को शहर कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. मुनीष मिश्रा पूर्व विधायक गंगाचरण मिश्रा के बेटे हैं। हालांकि अभी जिले में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति होना बाकी है।
बता दें कि, चुनावी साल में खंडवा कांग्रेस का संगठन विलुप्त था। दो माह पूर्व संगठन में शहर व जिलाध्यक्ष के पद अरूण यादव समर्थकों की नियुक्ति हुई थी। विरोध स्वरूप उन नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई थी।