Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय रामायण महोत्सव को लेकर पक्ष विपक्ष फिर आमने-सामने, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण...

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव को लेकर पक्ष विपक्ष फिर आमने-सामने, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव बोले- आमंत्र​ण मिला तो…

78
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ आगामी माह रामायण होने जा रही है। 01 से 03 जून तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृति विभाग द्वारा महोत्सव की तैयारियां ज़ोरों पर की जा रही है। महोत्सव में विशेष रूप से अरण्य कांड पर केंद्रित रामायण गाथा की प्रस्तुति होंगी। मान्यता है कि भगवान श्री राम अपने वनवास काल के दौरान ज्यादातर समय छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य में बिताए थे। महोत्सव में विदेशी कलाकारों द्वारा भी आकर्षक स्वरूप में रामगाथा का मंचन किया जाएगा।

ये कार्यक्रम कांग्रेस सरकार द्वारा कराया जा रहा है। तो वहीं इस महोत्सव को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बयान आया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय रामायण महोत्सव पर बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष अरुण ने कहा कि भगवान राम हम सबके आराध्य हैं। हमारी पूरी आस्था भगवान राम के साथ है। हमारे कार्यकर्ता, नेता राम के भक्त हैं। मुझे आमंत्रण मिला तो मैं जाने पर जरूर विचार करूंगा। बता दें रायगढ़ में 1 से 3 जून तक महोत्सव आयोजित है। राज्य सरकार की ओर से आयोजन किया जा रहा है।