Home छत्तीसगढ़ ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद BJP के होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द,...

ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद BJP के होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द, BJP प्रवक्ता ने दी जानकारी

43
0

रायपुर : उड़ीसा में हुए ट्रेन हादसे में अबतक 280 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में 900 से ज्यादा लोग घायल है। हादसा इतना दर्दनाक था कि पूरे देश को हिला कर रख दिया है। जिसको लेकर आज बीजेपी के होने वाले सारे कार्यक्रम रद्द हो गए है।

जानकारी के अनुसार आज उड़ीसा प्रदेश अध्यक्ष का महासमुंद दौरा था। हादसे के बाद उनका दौरा रद्द हो गया। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज BJP का बुद्धिजीवियों से मिलने का कार्यक्रम था। हादसे के बाद सभी कार्यक्रम को रद्द किया गया है। इस खबर की जानकारी BJP प्रवक्ता अनुराग अग्रवाल ने दी।