कोरबा: भारतीय जनता पार्टी इसी साल के अंत होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोरशोर से जुट गई हैं। पार्टी पदाधिकारी लगातार प्रदेश भर का दौरा कर रहे हैं और संगठनकर्ताओं से भेंट-मुलाकात कर चुनावी तैयारियों का जायजा ले रहे है। (Arun Sao on his visit to Korba today) स्वयं भाजपा के प्रदेश प्रभारी चार दिनों के बस्तर दौरे पर रहे। वही पार्टी के प्रदेश प्रमुख अरुण साव भी जिला स्तर पर लगातार बैठकें कर रहे हैं।
पार्टी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक़ अरुण साव आज उर्जाधानी कोरबा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे यहाँ पार्टी के समन्वय समिति की बैठक में शामिल होंगे। बताया जा रहा हैं की अरुण साव एसईसीएल में प्रेसवार्ता को भी सम्बोधित करेंगे। अरुण साव जिले में मरार समाज की तरफ से आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। वे जिले के पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट भी कर सकते हैं।
बता दें की की इसी साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा सत्ता में वापसी के लिए जोरशोर से जुटी हुई हैं। पार्टी फिलहाल केंद्र के मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं। (Arun Sao on his visit to Korba today) भाजपा प्रदेश भर में महाजनसम्पर्क अभियान भी कर रही हैं, जिसमे वे लोगो से मिलकर उन्हें केंद्रीय योजनाओ और केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं।