जांजगीर-चाम्पा : जिले के अकलतरा पहुंचे भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन ने संयुक्त मोर्चा की बैठक ली। यहां 100 से ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली, जिन्हें भाजपा गमछा पहनाकर नितिन नबीन ने स्वागत किया। इस मौके पर विस के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, गिरधर गुप्ता, सांसद गुहाराम अजगल्ले, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चन्देल मौजूद थे।
नितिन नबीन ने धान के मुद्दे पर कहा, किसानों के हित में बेहतर फैसला भाजपा लेगी और किसानों का पूरा मूल्य बढ़कर भाजपा देगी। धान के लिए भारत सरकार ने 51 हजार करोड़ दिया है। राजीव गांधी न्याय योजना के बारे में बात करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि राजीव गांधी ने कभी न्याय नहीं किया, किसानों की चिंता भाजपा करेगी।
नितिन नबीन ने छत्तीसगढ़िया वाद और छत्तीसगढ़िया संस्कृति पर राजनीति करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर साधा निशाना और कहा कि छत्तीसगढ़ बनाने का काम अटल सरकार ने किया था। कांग्रेस ने भारतीय संस्कृति पर सवाल उठाया है। अब छत्तीसगढ़ में एकवाद चलेगा। कांग्रेस हटाओ, भ्रष्टाचारी हटाओ CM फेस के मुद्दे पर कहा कि कलेक्शन सेंटर फेस है कांग्रेस में। अब जनता के आशीर्वाद से तय होगा सीएम फेस। 2018 में कांग्रेस में कोई चेहरा नहीं था। इस बार छत्तीसगढ़ में जनता भाजपा के साथ है।