Home देश शादी के 15वें दिन महिला का इस हालत में मिला शव, परिजनों...

शादी के 15वें दिन महिला का इस हालत में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

28
0

महू। मध्यप्रदेश के महू से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई है। बता दें कि मृतिका की 15 दिन पहले ही शादी हुई थी। पत्नी की मौत के बाद पति भी घायल अवस्था में मिला है। महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

परिजन महिला के पति पर हत्या का आरोप लगा रहे है। साथ ही कहा कि हत्या के बाद खुद को घायल किया होगा। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के धारनाका का है।