Home मनोरंजन अगले महीने रिलीज हो सकती है संजय लील भंसाली की ​’हीरामंडी’, सोनाक्षी...

अगले महीने रिलीज हो सकती है संजय लील भंसाली की ​’हीरामंडी’, सोनाक्षी सिन्हा सहित ये कलाकार आएंगे नजर

31
0

मुंबई:  संजय लीला भंसाली अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। वेब शो हीरामंडी के रिलीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच ऐसी खबर सामने आई है, जो फैन्स की खुशियों दो गुना कर देगा। दरअसल ताजा जानकारी के अनुसार हीरामंडी की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसका रिलीज डेट भी जारी कर दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस शो की शूटिंग सिर्फ कुछ दिन की ही बाकी बची है। संजय लीला भंसाली से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक शूटिंग इस महीने के आखिर तक पूरी हो जाएगी। इतना ही नहीं, इस साल के आखिर तक नेटफ्लिक्स इस शो को रिलीज करने की तैयारी में है।

हीरामंडी’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें फरीदा जलाल, मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, फरदीन खान और अध्ययन सुमन जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म से सभी एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक साझा किया जा चुका है, जो दर्शकों को काफी पसंद आया।

बता दें कि ‘हीरामंडी’ शो के आठ एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद इसका दूसरा सीजन भी 2024 तक वापस आएगा। ‘हीरामंडी’ की शूटिंग काफी लंबी चली है। हर शॉट को संजय लीला भंसाली ने निजी तौर पर देखा और फाइनल किया है। इस प्रक्रिया में काफी समय लगा है। संजय लीला भंसाली का यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इसके जरिए वह ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे हैं।