Home छत्तीसगढ़ नितिन नबीन ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा – कांग्रेस उस...

नितिन नबीन ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा – कांग्रेस उस संभाग में सम्मलेन कर रही जहां के नेता को उन्होंने ठगा

11
0

अंबिकापुर  : देश के प्रधानमंत्री के रूप मे नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा देश भर मे महा जनसंपर्क अभियान के तहत अनेक सम्मेलन, प्रवास और संपर्क के कार्यक्रम कर पार्टी के पक्ष मे वातावरण बनाने का काम कर रही है। इसी कड़ी में आज अंबिकापुर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन शामिल हुए।

इस दौरान नितिन नबीन ने कांग्रेस के संभागीय सम्मलेन पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस आज उस संभाग में सम्मलेन कर रही है जहां के नेता को उन्होंने ठगा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए सीटें गिनना मुश्किल हो जाएगा। इस बार कांग्रेस के आंकड़े सिंगल डिजिट में आने वाले हैं। नितिन नबीन ने आगे कहा कि प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल हमारे कार्यक्रमों से डर गए हैं।