मुंबई : सनी देओल की गदर 2 लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का इंतजार फैंस काफी लंबे टाइम से कर रहे है। गदर 2 के जरिए सनी पा जी का ढाई किलो वाला हाथ फिर से बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। गदर एक प्रेम कथा साल 2001 में आई थी। इसने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया था। साल 2001 में इस फिल्म ने दुनियाभर से 132 करोड़ का कलेक्शन किया था।
अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट गदर 2 आ रहा है। जिसमें तारा और सकीना जोड़ी फिर से बड़े पर्दे में दिखेगी। गदर 2 में अमरीश पुरी की कमी खलेगी। मनीष वाधवा इस फिल्म में मेन विलेन का रोल प्लें करेंगे। गदर 2 का टीजर बीते दिनों रिलीज किया गया था। जिसने सोशल मीडिया में गदर मचा दिया था। आज गदर 2 का पहला गाना Udd Ja Kale Kawa 2 रिलीज हो गया है। जिसे फैंस कि ओर से तगड़ा रिस्पांस मिल रहा है। Udd Ja Kale Kawa 2 में सनी और अमीषा पटेल का रोमांटिक अंदाज हर किसी को भा रहा है।
इस गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने मिलकर गाया है। पुराने गाने को उत्तम सिंह ने कंपोज किया था। जबकि नए गाने को मिथुन ने कंपोज किया है। गदर का दूसरा पार्ट 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रहा है।