Home मनोरंजन स्लम एरिया में काटी रातें, बच्चों को पढ़ाकर रचा इतिहास; 14 हजार...

स्लम एरिया में काटी रातें, बच्चों को पढ़ाकर रचा इतिहास; 14 हजार करोड़ के मालिक की Netflix पर दिखेगी कहानी

7
0

नई दिल्ली : ‘कोटा फैक्ट्री’ (Kota Factory) और ‘एस्पिरेंट्स’ (Aspirants) के बाद द वायरल फीवर (TVF) अब ‘हैलो बच्चों’ (Hello Bachhon) सीरीज लेकर आई है जो आज से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो रही है।

यह वेब सीरीज एक सच्ची कहानी पर आधारित है। इस सीरीज एक ऐसे शख्स पर फिल्माया गया है जिसके पास कभी खुद के पढ़ने के लिए पैसे नहीं थे। स्लम एरिया में बढ़ा हुआ और बहुत संघर्ष देखा लेकिन आज उन्होंने खुद की कड़ी मेहनत के साथ इतनी संपत्ति बना ली जितनी किसी बॉलीवुड स्टार्स के पास भी न हो।

हैलो बच्चों किस पर आधारित है?यह शख्स कोई और नहीं बल्कि अलख पांडे (Alaksh Pandey) हैं। अलख पांडे फिजिक्स वाला (Physics Wallah) के फाउंडर हैं। एक गरीब बच्चा कैसे हजारों करोड़ रुपये का मालिक बना, इसके पीछे की जर्नी उन्होंने शेयर की।

पापा को बेचना पड़ा था घरदरअसल, अलख पांडे द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) में आए जहां उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कभी टीचिंग उनकी मजबूरी थी। अलख ने कहा, “जब मैं छठी क्लास में था, तो मेरे पापा को हमारा घर बेचना पड़ा और हम एक झुग्गी में किराए के घर में रहने चले गए। मैं सच में IIT एंट्रेंस जैसे एग्जाम की तैयारी करना चाहता था, लेकिन मैं कैसे कर सकता था?

मजबूरी में शुरू की टीचिंगअलख ने आगे कहा, “हम ऐसी जगह पर रह रहे थे जहां किराया 1,100 रुपये था और घर पर काम में मदद करने वाला कोई नहीं था। इसलिए आठवीं क्लास से, मैंने ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया। टीचिंग कभी मेरा पैशन या सपना नहीं था, यह एक मजबूरी थी। एक गरीब इंसान की जिंदगी में कोई पैशन या हॉबी नहीं होती। ये अमीर लोगों की लग्जरी है।”

कोटा जाकर सीखा फिजिक्सअलख पांडे IIT करना चाहते थे और कोटा जाकर अपनी तैयारी करना चाहते थें। मगर जब उनका यह सपना पूरा नहीं हुआ तो उन्होंने टीचिंग को सीरियसली लिया और फैसला किया कि अब वह फिजिक्स पढ़ाएंगे। वह कोटा गए और उन्होंने कोटा के मशहूर टीचर NV से पढ़ने की ठानी। अलख ने बताया कि NV सर के ओरिजिनल वीडियो 80 हजार रुपये के थे, जिसे उन्होंने स्टेशनरी की दुकानों से 4000 रुपये में पायरेटेड कॉपी खरीदी थी।

कैसे शुरू किया फिजिक्स वाला?अलख पांडे ने आगे बताया, “पढ़ाई के दौरान मुझे एहसास हुआ कि जिस कोचिंग का खर्च मैं अपने घर में पैसे की तंगी की वजह से नहीं उठा सकता, वह दूसरे स्टूडेंट्स को भी मिलनी चाहिए। तभी मैंने अपना खुद का प्लेटफॉर्म लॉन्च करने का फैसला किया।”

अलख पांडे की संपत्तिरिपोर्ट्स की मानें तो आज अलख पांडे 14,510 करोड़ रुपये के मालिक हैं। अलख की कहानी ‘हैलो बच्चों’ में दिखाई गई है। इस सीरीज में अलख की भूमिका विनीत कुमार सिंह निभा रहे हैं।