जांजगीर-चाम्पा: छत्तीसगढ़ प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ चरण दास महंत ने भाजपा के केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों के दौरे पर सवाल उठायें है। उन्होंने आरोप लगाया हैं कि केंद्रीय नेता छत्तीसगढ़ के लोगों को बहकाने और भड़काने आ रहे है लेकिन प्रदेश की जनता नहीं बहकेगी।
भाजपा के नेता टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनायें जाने पर लगातार तंज कस रहे है। डॉ महंत ने इसपर भी जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी का काम ही सवाल उठाना है। हमें उनके सवालों के चक्कर में नहीं पड़ना है। भाजपा के नेता पहले टीएस सिंहदेव को मुख्यमंत्री नहीं बनाने पर सवाल उठाते थे, वही अब उप मुख्यमंत्री बनने पर सवाल उठा रहे हैं।




