लॉस एंजिलिस: मशहूर अमेरिकी अभिनेता एलन आर्किन का निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके बेटे एडम, मैथ्यू और एंथोनी ने अपने पिता का निधन हो जाने की जानकारी दी।
उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘हमारे पिता एक कलाकार और एक व्यक्ति, दोनों ही रूप में एक अद्वितीय प्रतिभाशाली इंसान थे।’ उनके निधन की खबर के बाद हॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। हॉलीवुड की कई मशहुर हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया।
https://twitter.com/MichaelWarbur17/status/1673257294023254024?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1673257294023254024%7Ctwgr%5E5654797cef6f05b0425e8993b323c60572f1526e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ibc24.in%2Fentertainment%2Falan-arkin-passes-away-he-wins-oscar-for-little-miss-sunshine-1620344.html
अपने मजाकिया अंदाज के लिये मशहुर और बहुमुखी प्रतिभा के धनी आर्किन को 2007 में ‘लिटिल मिस सनशाइन’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार मिला था।