रायपुर : चुनाव से पहले आज छत्तीसगढ़ की राजधानी में पीएम मोदी यहां की जनता को नई सौगात दिए। वहीं पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कई सत्ताधारी नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। अब पीएम मोदी के आरोपों को लेकर कई तरह की बयानबाजी की जा रही है।
PM मोदी के आरोपों पर PCC चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी ने आज सिर्फ झूठ बोलने का काम किया। धान खरीदी पर PM मोदी झूठ बोले। मोदी के दौरे से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। मोदी सरनेम का व्यक्ति चोर है तो चोर ही कहेंगे। नीरव और ललित मोदी चोर ही है। 2023 में कांग्रेस फिर जीतेगी।
वहीं PM मोदी के आरोपों पर AICC सचिव चंदन यादव ने कहा BJP की वाशिंग मशीन में भ्रष्टाचारी धुल जाते हैं। मोदी अपने मंत्रियों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार के काम का तोड़ BJP नहीं ढूंढ पाई। मोदी के कामकाज को अब जनता समझ गई है। पीएम मोदी के दौरे के बाद से इस तरह सत्ताधारी नेता लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।