प्रयागराज: ज्योति मौर्य और पति आलोक मौर्य के पारिवारिक विवाद को लेकर बचा बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मामले में रोजाना नई बात सामने आ रही है। पति-पत्नी के बीच अब विवाद इतना बढ़ चुका है कि ज्योति मौर्य अपने पति आलोक से तलाक लेना चाहती है। लेकिन इस बीच एक शपथ पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल शपथ पत्र में पत्नी ने शपथ ली है कि मैं ‘अगर मैं कोई नौकरी पाती हूं तो मैं अपने पति को धोखा नहीं दूंगी और हमेशा उसके साथ रहूंगी।’ तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर वायरल एग्रीमेंट में लिखा है कि ‘मैं लीला देवी पुत्री परशुराम अपने और कई अधिकारी के सम्मुख यह वचन देती हूं कि मेरा पति हमें पढ़ने के लिए दिल्ली भेज रहा है। अगर मै कोई नौकरी पाती हूं तो मैं अपने पति को धोखा नहीं दूंगी और हमेशा उसके साथ रहूंगी। अगर मैं इन बातों के खिलाफ जाती हूं तो अपने पति को एक करोड़ रुपए जुर्माने के रूप में अपने पति को दूंगी।’
इस शपथ पत्र को लोग ज्योति मौर्य मामले से जोड़ रहे हैं और पक्ष-विपक्ष में खड़े होकर एक दूसरे के सवालों का जवाब दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि कोई मीडिया या सोशल मीडिया ऐसे लोगों की बात नहीं कर रहा है जो अपनी पढ़ी लिखी पत्नी को छोड़कर भाग जाता है। तो कोई कह रहा है कि ज्योति ने ऐसा करके बहुत ही गलत संदेश दिया है। अब कोई भी व्यक्ति अपनी बहू को पढ़ाने की गलती नहीं करेगा।
पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य अपने पति सफाईकर्मी आलोक मौर्य को छोड़ने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का शिकार हो रही हैं। मामले से जुड़ी अब तक की कहानी जो बाहर आई है वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। ज्योति का मायका वाराणसी के एक गांव में है। उनके पिता गांव में ही एक छोटी से दुकान चलाते हैं। ज्योति बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थीं। 2010 में ज्योति की शादी ग्रेजुएशन करने के दौरान ही प्रयागराज के धूमनगंज में तैनात आलोक मौर्य से करा दी गई थी।
बरेली में तैनात महिला पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने होमगार्ड मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी पत्नी का गाजियाबाद के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अफेयर चल रहा है और दोनों उनकी हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं। उनकी शिकायत पर डीजी होमगार्ड वीके मौर्या ने प्रयागराज के डिप्टी कमांडेंट जनरल संतोष कुमार को जांच सौंपी है।




