Home प्रदेश पठान का रिकॉर्ड तोड़ेगी जवान, शाहरुख की नई फिल्म मचाएगी बॉक्स ऑफिस...

पठान का रिकॉर्ड तोड़ेगी जवान, शाहरुख की नई फिल्म मचाएगी बॉक्स ऑफिस में गदर…

26
0

मुंबई  :  शाहरुख खान की नई फिल्म जवान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसने आते ही सोशल मीडिया में गदर मचा दिया है। 2 मिनट 12 सेकंड का ट्रेलर फुल ऑन एक्शन से भरपूर है। जवान फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का डायरेक्शन एटली कुमार ने किया है। एटली ने काफी स्टाइलिश तरीके से किंग खान का पेश किया है। ट्रेलर में शाहरुख खान के ढेर सारे लुक देखने को मिलते है।

जवान में शाहरुख दोहरी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। विजय सेतुपति इस फिल्म में मेन विलेन के तौर पर दिखाई देंगे। जबकि लेडी सुपरस्टार नयनतारा फिल्म में शाहरुख के आपोजिट नजर आएंगी। नयनतारा इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले करते हुए दिखेंगी। जवान में थलपति विजय और संजय दत्त का स्पेशल कैमियो होगा।