भोपाल :राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में मध्य प्रदेश औद्योगिक केंद्र विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर के कार्यपालक संचालक रोहन सक्सेना निवाड़ी के जिला पंचायत सीईओ बनाए गए हैं। भोपाल की अपर कलेक्टर माया अवस्थी फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन में जॉइंट कंट्रोलर बनाई गई हैं।
सीहोर के अपर कलेक्टर डॉ. बृजेश सक्सेना मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के मुख्य महाप्रबंधक होंगे। इंदौर के अपर कलेक्टर राजेश राठौड़ औद्योगिक केंद्र विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर में कार्यपालक संचालक बनाए गए हैं। भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त शाश्वत सिंह मीणा मध्य प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में महाप्रबंधक बनाए गए हैं।