Home छत्तीसगढ़ गांजा तस्करी करते 3 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों की...

गांजा तस्करी करते 3 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों की कार से जब्त किए करीब 126 किलो गांजा

25
0

केशकाल: केशकाल में कार से गांजे की तस्करी करते 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की कार से पुलिस ने करीब 126 किलो गांजा जब्त कर केशकाल थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। गांजे की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है।

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी रोकने हेतु जहां पुलिस जिले के हर हाईवे नाके में तैनात है। वहीं  गांजा तस्कर अवैध रुप से गंजे की तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। आए दिन हो रही गांजे की तस्करी से इन गांजा तस्करों के हौसले और भी बुलंद हो गए है।

मामले में इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि ये आरोपी गांजा कहा से लाए थे और इसे कहा ले जाया जा रहा था। फिलहाल शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर लिया है।