Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ का फरार बड़ा खाईवाल गिरफ्तार, गोवा में बैठकर कर रहा था...

छत्तीसगढ़ का फरार बड़ा खाईवाल गिरफ्तार, गोवा में बैठकर कर रहा था ये काम

44
0

रायपुर: प्रदेश के अलग अलग इलाकों से पुलिस लगातार सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। आए दिन पुलिस कारोबार को लगाम लगाने के लिए छापेमारी कर रही है। इसी बीच पुलिस ऑनलाइन महादेव ऐप से सट्टा खेलाने वाले खाईवाल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने छग के फरार बड़े खाईवाल को गोवा से दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी गोवा के पैनल को संचालित कर रहा था। इससे पहले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सूरजपुर में भी केस दर्ज कर चुके हैं। अब पुलिस जल्द आरोपी को रायपुर लाने की तैयारी कर रही है।