Home छत्तीसगढ़ खुद को सांसद का प्रतिनिधि बताकर युवक ने युवती के साथ किया...

खुद को सांसद का प्रतिनिधि बताकर युवक ने युवती के साथ किया ऐसा काम, ऐसे हुआ मामले का ​खुलासा

47
0

बिलासपुर :  खुद को सांसद का प्रतिनिधि बताकर युवती से साढ़े सात लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। युवक ने युवती को नौकरी लगाने का झांसा दिया था। जिसके बाद युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को ​दी।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। जहां एक युवक ने खुद को सांसद का प्रतिनिधि बताकर युवती को नौकरी लगाने की बात कही और उससे साढ़े सात लाख रुपए ऐठ लिए। युवती को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने इस सूचना ​पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस अब युवती की तलाशी कर रही है।

आपको बता दें कि प्रदेश में पिछले कई दिनों से साइबर क्राइम के तर्ज पर ठगी का मामला लगातार बढ़ रहा है। आए दिन ठग बेरोजगार युवक युवतियों को नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी कर रहे हैं, लगातार पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।