Home छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रेडिंग चढ़ा शौक, शौक पूरा करने के लिए विभाग के साथ...

ऑनलाइन ट्रेडिंग चढ़ा शौक, शौक पूरा करने के लिए विभाग के साथ की करोड़ों की धोखाधड़ी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

50
0

कोण्डागांव : कोण्डागांव के सहायक संचालक मछली पालन कार्यालय में पदस्थ बाबू संजय गढ़पाले को ऑनलाइन ट्रेडिंग का शौक लगा। इस शौक को पूरा करने के लिए उसने कोण्डागांव के शासकीय खाते से करीबन 43 लाख 74 हजार 794 रुपए और सहायक संचालन मछली पालन नारायणपुर के शासकीय खाते से 81 लाख 84 हजार 200 रुपए इस तरह दो अलग-अलग शासकीय खाते से कुल 1 करोड़ 25 लाख 58 हजार 994 रुपए का गबन किया। मामला उजागर होते ही कोण्डागांव के मत्स्य विभाग ने कोण्डागांव पुलिस से मामले की शिकायत की। इसके बाद एफआईआर दर्ज करते हुए मत्स्य विभाग के बाबू संजय गड़पाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

संजय गड़पाले को शासकीय रुपए गबन करने के चलते आईपीसी की धारा 409 और 420 के तहत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक लाख रुपए व अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल संजय को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। मामले का खुलासा करते हुए कोण्डागांव के एसडीओपी निमितेश सिंह परिहार ने जानकारी दिया कि, कोण्डागांव के सहायक संचालक मछली पालन कार्यालय में संजय गढ़पाले सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ है। यहां पदस्थ रहते हुए वह सहायक संचालक मछली पालन कार्यालय नारायणपुर के पद पर भी अतिरिक्त प्रभार में कार्य कर रहा है।

दोनों कार्यालय में पदस्थ रहते हुए उसने फर्जी हस्ताक्षर करते हुए वर्ष 2022 से वर्ष 2023 के बीच 1 करोड़ 25 लख रुपए से अधिक का शासकीय रुपए  गबन कर खुद के बैंक खाते में ट्रांसफर किया। कोण्डागांव के सहायक मछली पालन कार्यालय के शिकायत के बाद पुलिस ने जांच में पाया कि, संजय गढ़पाले कोण्डागांव के शासकीय खाते से 43 लाख 74 हजार 794 रुपए और नारायणपुर के शासकीय खाते से 81 लाख 84 रुपए 200 इस तरह कुल 1 करोड़ 25 लाख 58 हजार 994 का फर्जीवाड़ा किया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के  दौरान संजय गढ़पाले ने बताया कि, उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग का शौक था। शुरुआती दौर में जब उसने शासकीय रुपए से ट्रेडिंग किया तो उसे नुकसान हुआ, जिसकी भरपाई करने के लिए वह धीरे-धीरे शासकीय रुपए का फर्जी हस्ताक्षर से गबन करने लगा। यह गबन का रुपए 1 करोड़ 25 लाख रुपए से अधिक जा पहुंचा। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच में संजय गढ़पाले को दोषी पाया। उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा 409 व 420 के तहत मामला पंजीबद कर गिरफ्तारी की गई है। फिलहाल संजय पुलिस हिरासत में है।