Home देश दिवाली से पहले महंगा होने लगा सोना, चांदी के गिर रहे भाव

दिवाली से पहले महंगा होने लगा सोना, चांदी के गिर रहे भाव

28
0

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन गोल्ड की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. इसके अलावा चांदी के भाव में आज गिरावट जारी है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव 59500 के करीब ट्रेड कर रहा है. ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में आई तेजी का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है. आइए चेक करें आज क्या है 10

ग्राम सोने का लेटेस्ट भाव-

MCX पर क्या है भाव?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड का भाव 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 59520 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है. इसके अलावा चांदी का भाव 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 74968 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर है.

ग्लोबल मार्केट में क्या है भाव?

इंटरनेशनल मार्केट की बात की जाए तो यहां पर भी गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. कॉमैक्स पर गोल्ड का भाव एक महीने के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है. यहां पर चांदी 24.5 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड कर रही है. डॉलर इंडेक्स 104 के आसपास है.

22 कैरेट गोल्ड का भाव

देश की राजधानी में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 55,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है. चेन्नई में 55,450 रुपये, कोलकाता में 55,200 रुपये और मुंबई में 55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है.

चांदी का क्या है भाव?

इसके अलावा अगर चांदी के भाव की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी 76,900 रुपये है. इसके अलावा कोलकाता में 76,900 रुपये, चेन्नई में 80,000 रुपये और मुंबई में 76,900 रुपये प्रति किलोग्राम है.

चेक करें अपने शहर का भाव

आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा.