बिलासपुर: वरिष्ठ वकील और कांग्रेस के राजयसभा सांसद आज प्रदेश के न्यायधानी यानी बिलासपुर के दौरे पर रहे। यहाँ उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की साथ ही आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर उनके बीच चर्चा हुई।
मीडिया से हुई चर्चा में तन्खा ने अलग -अलग मुद्दों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इंडिया और भारत के नाम पर हो रहे सियासत पर पलटवार करते हुए कहा कि, बीजेपी की कोशिश है कि “भारत”शब्द का एडवांटेज उठाए। लेकिन नहीं लगता कि वो ये एडवांटेज ले सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी में भी आधा भारत है, लेकिन शब्दों से कोई चुनाव नहीं जीत सकता। चुनाव इंसान अपने कामों से जीतता है। अपने पॉलिसी से जीतता है।
आगे उन्होंने कहा कि, मार्केटिंग और बड़े बड़े ज़ी 20 मिशन से कुछ नहीं होने वाला। जब तक गरीबों को राहत नहीं पहुंचायेंगे कुछ नहीं होगा। आगे उन्होंने कहा कि 10 साल से केंद्र में सरकार होने के बाद भी वे एक शब्द से डर रहे हैं, मतलब साफ है आपका काम कमजोर है। आप केवल एडवर्टाइजमेंट की सरकार हो विज्ञापन की सरकार हो। अब अगर आप एडवर्टाइजमेंट के माध्यम से नहीं जीत रहे हो तो भारत भी आपको नहीं जिता पायेगा।




