Home छत्तीसगढ़ ‘राजनीति को कम समझते हैं राहुल गांधी..अभी सीख रहे हैं’, BJP की...

‘राजनीति को कम समझते हैं राहुल गांधी..अभी सीख रहे हैं’, BJP की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का बड़ा बयान

13
0

रायपुर :  प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गलियारों में खलबली मची हुई है। जहां एक ओर सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस पूरी ताकत झोक दी है तो दूसरी ओर पांच साल से सूखा काट रही भाजपा भी सत्ता में वापसी के लिए छटपटा रही है। चुनावी सरगर्मी के बीच दावों और वादों का दौर भी जोरों पर है। इसी बीच भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने ने कहा कि राहुल गांधी राजनीति को कम समझते हैं, अभी सीख रहे हैं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं, उनको यहां पर बुलाकर CM आवास योजना की शुरुआत की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि कभी वो कुली बन जाते हैं, कभी वो मैकेनिक बन जाते हैं। समझ में नहीं नहीं आता कि वो बनना क्या चाहते हैं। उम्र के इस दौर में जो आदमी तय नहीं कर पा रहा है कि उसे क्या बना है। उससे मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत करना है काफी दुर्भाग्य जनक है। ये छत्तीसगढ़ की जनता के साथ विश्वासघात है।

आपको बता दें कि लोकसभा सांसद राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर में बिलासपुर वासियों को बड़ी सौगात दी है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना का शुभारंभ भी किया। जिसके बाद उन्होंने जनसभा को भी सं​बोधित किया।