शिलादित्य बोरा की निर्देशन में बनी फिल्म भगवान भरोसे का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. फिल्म में विनय पाठक, मासूम मेहदीजा, श्रीकांत वर्मा और मनु ऋषि चड्ढा मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म 13 अक्टूबर 2023 को भारत, अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. फिल्म का ट्रेलर उत्तर भारत के गांव के जीवन यापन और बच्चों के शिक्षा के स्तर और टैलेंट को दर्शाती है. फिल्म का ट्रेलर दिलचस्प और भावुक है. यह एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाता है जो मुश्किलों में भी एक-दूसरे का साथ देता है. भगवान भरोसे शिलादित्य बोरा की निर्देशन में बनी पहली फिल्म है. बोरा इससे पहले कई फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं.




