Home छत्तीसगढ़ अक्टूबर के पहले सप्ताह में जोरदार बारिश के आसार, एक्टिव हुआ नया...

अक्टूबर के पहले सप्ताह में जोरदार बारिश के आसार, एक्टिव हुआ नया सिस्टम, IMD का अलर्ट

14
0

रायपुर  : छत्तीसगढ़ में अब मानसून लौटने लगा है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में खंड वर्षा देखने को मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग से आज नया अपडेट सामने आया हैै। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अक्टूबर के पहले सप्ताह में जोरदार बारिश के आसार बन रहे हैं। इसे लेकर अलर्ट जारी हुआ है। लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ घंटों में नया सिस्टम एक्टिव होने वाला है। नए सिस्टम के असर से ही प्रदेश में 1 से 4 अक्टूबर तक कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार है। इसके साथ ही कई जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई हैै। लौटते हुए मानसून का असर राजधानी में दिख रहा है।

सुबह से आसमन में छाए काले बादलों की वजह से शहर में खंड वर्षा हुई। करीब आंधे घंटे तक बरसने के बाद थम गया। बारिश का आलम ऐसा था कि शहर के अंदर तेज बारिश होती रही और आउटर सूखा रह गया। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 1055.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 29 सितंबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1679.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 479.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 773.8 मिमी, बलरामपुर में 968.7 मिमी, जशपुर में 900.8 मिमी, कोरिया में 919.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 902.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।