रायपुर : प्रदेश में चुनाव को लेकर सियासी पारा गरम है। ऐसे में लगातार केंद्रीय मंत्रियों का प्रदेश दौरा जारी है। इसी क्रम में आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रदेश दौरे पर आए हुए है। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने सीएम भूपेश के बयान पर पलटवार किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस व्यक्ति का दामन साफ न हो। जिस पर शराब घोटाले से लेकर कोयले की दलाली तक न जाने कौन-कौन से आरोप लगे है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाने राज्य बनाने की सोच के साथ अटल जी ने इस राज्य का गठन किया गया है। रमन सिंह 15 साल के कार्यकाल में ऐसा भी हुआ। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने गंगा जल हाथ में लेकर कसम खाने के बाद भ्रष्टाचार घोटाले होने लगे। घर घर शराब पहुंचाई जाने लगी। सभी को सड़कों पर आना पड़ा। 36 वादे किए पर पूरे नहीं किए।
उन्होंने सभी घोटालों का जिक्र किया। क्लेक्टरों को कलेक्शन में लगा दिया। प्रदेश की सरकार देश में घोटालों की सरकार के नाम से जानी जाती है। छत्तीसगढ़ में माफिया राज है इससे छत्तीसगढ़ माफी चाहता है। युवा बेरोजगारी भत्ता का ब्याज के साथ वसूली करने की तैयारी में है। भाजपा के कार्यकर्ता और जनता से भू पे का लिंक ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की मांग की।