Home छत्तीसगढ़ बीजेपी की दूसरी लिस्ट से पहले मचा बवाल, अपने ही नेता के...

बीजेपी की दूसरी लिस्ट से पहले मचा बवाल, अपने ही नेता के खिलाफ खड़े हुए कार्यकर्ता

23
0

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है। जहां एक सत्ताधारी कांग्रेस जीत के लिए पूरी ताकत झोक दी है। वहीं दूसरी ओर पांच सालों से सूखा काट रही भाजपा सत्ता वापसी के लिए झटपटा रही है। लेकिन इन सबके बीच अब राजनीति पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है। तो वहीं दूसरी ओर उम्मीदवारों की सूची को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

इसी क्रम में भाजपा संभावित सूच पर बगावत देखने को मिला है। दरअसल, हाल ही में केंद्रीय चुनाव समीति की बैठक के बाद संभावित सूची लीक हुआ था। जिसमें खुशवंत दास साहेब को उम्मीदवार बनाया गया था। जिसके बाद आरंग विधानसभा क्षेत्र  के हजारों कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। आरंग विधानसभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ताओं पार्टी मुख्यालय के सामने विरोधकर नारेबाजी कर रहे हैं। 5000 से ज्यादा कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि खुशवंत दास साहेब डेढ़ महीने पहले पार्टी में शामिल हुए हैं ऐसे आरंग विधानसभा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अभी पार्टी में शामिल हुए खुशवंत दास साहेब को उम्मीदवार बनाना सही नहीं है।