Home छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान,छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार जातीय...

चुनाव से पहले प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान,छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार जातीय जनगणना कराएगी

15
0

कांकेर : प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे भाजपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। भाजपा की ओर से पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस के तरफ से भी राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत की दिग्गज लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दौरे पर है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यहां आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में शामिल हुई। प्रियंका गांधी ने सभा का संबोधन भैया बहनी दीदी बहिनी मन ला जोहार बोल के किया। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान प्रियंका गांधी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में भी बिहार की तर्ज पर जातीय जनगणना करवाई जाएगी। प्रदेश में दुबारा कांग्रेस की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना करवाई जाएगी।