रायपुर : स्वास्थ संचालनालय ने डॉक्टरों की पोस्टिंग ऑर्डर जारी किया है। इस बाबत में स्वास्थ संचालनालय का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, पीजी कर चुके 89 डॉक्टरों को को नियुक्ति दी गई है। इसके साथ ही 189 एमबीबीएस डॉक्टरों को भी नियुक्ति दी गई।
आपको बता दें कि डॉक्टर पढ़ाई पूरी कर ढाई महीनों से इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद अब ग्रामीण अस्पातलों को 278 डॉक्टर मिले है।