Home छत्तीसगढ़ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, बीजापुर में पहली बार 10 मतदान केंद्रों में...

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, बीजापुर में पहली बार 10 मतदान केंद्रों में महिलाएं कराएंगी मतदान

9
0

बीजापुर में चुनाव आयोग ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इस बार महिला मतदान कर्मियों को मतदान कराने के लिए ट्रेनिंग देकर तैयार किया है। ये महिलाएं पहली बार बीजापुर जिले के दस मतदान केंद्रों में मतदान सम्पन्न कराएंगी।

जिले के भोपालपटनम ब्लॉक में दो केंद्रों को चिन्हांकित किया गया है। जिसमें महिला मतदान कर्मी मतदान कराएंगी। इनमें से रालापल्ली मतदान क्रमांक 29 और गोटाइगुड़ा मतदान केंद्र क्रमांक 32 में महिला वोटरों का उत्साह बढ़ाने के लिए पिंक बूथ ‘की व्यवस्था की गई है। वही भैरमगढ़ ब्लाक में भैरमगढ़ दो क्रमांक 141 व भैरमगढ़ तीन क्रमांक 144 तथा बीजापुर ब्लाक के बीजापुर एक क्रमांक 156, बीजापुर – तीन क्रमांक 158, बीजापुर – छह क्रमांक 161, बीजापुर -10 क्रमांक 165, बीजापुर -11 क्रमांक 166 व बीजापुर -12 क्रमांक 167 में महिला मतदान कर्मी मतदान सम्पन्न कराएंगी।

यहां पीठासीन अधिकारी से मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय महिलाएं होंगी। केंद्र के मुख्य घेरे में महिला सुरक्षा कर्मी तैनात की जाएंगी। सात नवंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए जिले के इन दस मतदान केंद्रों में महिलाएं मतदान कराएंगी। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। लगातार महिलाओं को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। इसे लेकर महिलाओं में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है।