Home छत्तीसगढ़ पचपेड़ी से 25 लीटर महुआ शराब जप्त

पचपेड़ी से 25 लीटर महुआ शराब जप्त

13
0

 

सारंगढ  :  मुखबीर सूचना पर ग्राम पचपेडी का एक व्यक्ति अपने घर के पास तालाब किनारे में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री करने हेतू रखा है कि – सूचना पर ग्राम पचपेडी जाकर रेड किया । जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम नरेन्द्र ऊर्फ विजय जांगडे पिता मुकुन्द लाल जांगडे उम्र 35 वर्ष सा0 पचपेडी थाना सिटी कोतवाली सारंगढ का निवासी होना बताया। जिसे शराब रखने के बारे में पूछताछ करने पर अपने घर के पास तालाब किनारे छिपा कर रखे एक पीला रंग की 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा में भरा करीब 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती करीब 15 सौ एवं 02 पांच-पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा करीब 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती करीब 1हजार रू0, 25 लीटर रकम 2500 रू0 रू को जप्त कर पुलिस कब्जा लिया गया।

घटना स्थल का नजरी नक्शा तैयार कर गवाहो का कथन लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2)59(क)आबकारी एक्ट का अपराध पायें जाने से चेक लिस्ट एवं आरोपी पहचान पंचनामा तैयार कर मुताबिक गिरप्तार किया गया। गिरप्तारी की सूचना आरोपी के परिजन को दिया गया। अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।