सारंगढ़ बिलाईगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग ने विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 17-सारंगढ और 43 – बिलाईगढ़ के लिए रत्नेश कुमार सिंह आईआरए एस-2009 को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है। व्यय प्रेक्षक श्री सिंह ने विश्रामगृह सारंगढ़ में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सिद्दकी की उपस्थिति में सारंगढ़ और बिलाईगढ़ विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में निर्वाचन कार्यों के संबंध में चर्चा की गई और कार्यों को सुचारू संचालन के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में अपर कलेक्टर निष्ठापाण्डेय तिवारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मोनिका वर्मा, डॉ स्निग्धा तिवारी, एएसपी निवोदिता पाल, नोडल अधिकारी पंचा. हरिशंकर चौहान, जिला कोषालय अधिकारी चंद्रपाल सिंह ठाकुर, डीएसपी मनीष कुंवर, तहसीलदार सहायक रिटर्निंग अधिकारी नेत्रप्रभा सिदार, आयुष तिवारी, नायब तहसीलदार रूपाली मेश्राम आदि उपस्थित थे।




