Home छत्तीसगढ़ अहम सीट पर दो पूर्व महापौर के बीच होगी सीधी टक्कर, डोर...

अहम सीट पर दो पूर्व महापौर के बीच होगी सीधी टक्कर, डोर टू डोर प्रचार करके अपने पक्ष में माहौल बना रहे किरण देव

7
0

जगदलपुर :  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। प्रदेश की जगदलपुर सीट पर इस बार सबकी नजर रहने वाली है। 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रेखचंद जैन ने जीत दर्ज की थी। वहीं इस बार कांग्रेस ने वर्तमान विधायक की टिकट काटकर जगदलपुर नगर निगम के पूर्व महापौर और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जतिन जायसवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने जगदलपुर से किरण देव को अपना प्रत्याशी बनाया है। खास बात ये है कि दोनों ही प्रत्याशी पूर्व मेयर हैं। इस बार मुकाबला दोनों पूर्व महापौर के बीच होगा। जाहिर है कि इस बार यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

भाजपा प्रत्याशी किरण देव के रियासतकालीन जमीदार परिवार से संबधित होने का फायदा ग्रामीण मतदाताओं के बीच मिलता है। इससे पूर्व किरण देव ने जगदलपुर नगर निगम के महापौर का चुनाव लगभग 27000 मतों के अंतर से जीता था। इसे देखते हुए यह माना जा रहा है कि किरण देव भाजपा की उम्मीद ऊपर खरे उतरेंगे।

किरण देव युवा नेता के रूप में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े। इसके बाद वे विभिन्न पदों पर भी अपना दायित्व निभा चुके हैं। दरअसल किरण देव बीते करीब 3 दशकों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। शुरूआती दौर में जहां उन्होंने युवा नेता के रूप में खुद को स्थापित किया और भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाला। इसके बाद वे भारतीय जनता पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं। बस्तर जिलाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने प्रदेश मंत्री, प्रदेश महामंत्री का दायित्व भी संभाला है। इसी बीच साल 2009 में जगदलपुर नगर निगम के महापौर के रूप में निर्वाचित हुए, जहां उन्होंने 2014 तक अपना कार्यकाल पूरा किया। विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देने से पहले वे भाजपा के बिलासपुर संभाग के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे।

देव सोशल मीडिया पर वे सक्रिय हैं। फेसबुक पर जहां उनके दो एकाउंट हैं, वहीं वॉट्सएप केवल एक नंबर पर ही उपलब्ध है। इसके अलावा इंस्टाग्राम व ट्वीटर (अब एक्स) पर भी उनका एकाउंट है। अपराध के मामले में उनके खिलाफ कोई भी प्रकरण लंबित नहीं है। किरण देव करीब 2.43 करोड़ रूपए की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर 51.88 लाख रूपए की संपत्ति है। इसमें जमीन, घर सहित सोना व बैंक में जमा रकम व गाड़ियों की जानकारी दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी के जगदलपुर विधानसभा प्रत्याशी किरण देव ने बीते मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। किरण देव की नामांकन रैली में जनसैलाब उमड़ा। किरण देव को जनता का पुरजोर समर्थन मिल रहा है। किरण देव लंबे अरसे से राजनीति में सक्रिय है और लोगों के बीच उनकी एक अलग ही छवी है। किरण देव अपने समर्थकों के साथ वे जिला कलेक्टर कार्यालय में पहुंचे थे। उन्होने अभिजीत शुभ मूहूर्त को देखते हुए नामांकन दाखिल किया। 17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे रिटर्निग अधिकारी नंदकुमार चौबे को किरणदेव को अपना नामांकन पत्र सौंपा गया। इस दौरान उनके साथ प्रस्तावक के रूप में आए श्रीनिवास राव मद्दी व बतौर समर्थक विद्याशरण तिवारी ने हस्ताक्षर किया। नामांकन दाखिल करने के बाद किरण देव ने 19 अक्टूबर अमित शाह के साथ शक्ति प्रदर्शन किया।

किरण सिंह देव लगातार जनसंपर्क बनाए हुए हैं। इस कड़ी में भाजपा प्रत्याशी किरण देव दरभा ब्लॉक के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में प्रचार के लिए पहुंचे। जहां दरभा के संवेदनशील क्षेत्र कोलेंग से प्रचार यात्रा शुरू कर, ककालगुर, दरभा, तीरथगढ़, कुटुमसर से होते हुए कामानार मंडल कार्यालय में भोजन किया और फिर शहर के अनुकूल देव वार्ड में डोर-टू-डोर प्रचार किया।

प्रचार के दौरान जगदलपुर भाजपा प्रत्याशी किरण देव महिलाओं, बच्चों और बुर्जुगों से भी संपर्क साधते हुए नजर आए। केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर किरण देव जनमानस से चर्चा करते हुए मजबूत सरकार बनाने जनता से समर्थन मांगा। इस दौरान किरण देव ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ा है, विकास मात्र भ्रष्टाचारी और अपराधियों तक सीमित है। हम सबको मिलकर प्रदेश में डबल इंजन की मजबूत सरकार बनाकर छत्तीसगढ़ के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी है, प्रदेश में सत्ता के बदलाव करने का समय आ गया है।

भाजपा प्रत्याशी किरण देव शहरी क्षेत्र की जनता के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी काफी संपर्क में है इसलिए विधानसभा चुनाव में कहीं ना कहीं उनका पलड़ा भारी दिख रहा है। किरण देव को टिकट मिलने के बाद से भाजपा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ काम में लगे हुए हैं और इस बार फिर से जगदलपुर में कमल खिलाने का दावा कर रहे हैं। उनके इस दावे की पीछे तर्क यह भी है कि किरण देव एक बेदाग और स्वच्छ छवि के नेता हैं इसलिए जनता उन्हें खूब पसंद कर रही है।