Home छत्तीसगढ़ आम जगह पर लोगो को भयभीत कर धारदार हथियार नुमा चाकू लहराने...

आम जगह पर लोगो को भयभीत कर धारदार हथियार नुमा चाकू लहराने वालो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

17
0

जांजगीर-चाम्पा  : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26/10/23 को मुखबिर सूचना मिला की सार्वजनिक जगह पर भरत दास महंत और शत्रुहान दास महंत के द्वारा धारदार हथियार लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहे है की सूचना पर चांपा पुलिस द्वारा तत्काल जाकर रेड कार्यवाही किया गया।

मौके पर पाया गया की उक्त दोनो आरोपियों द्वारा धार दार चाकू हाथ में लेकर लहरा रहा था, जिसको घेरा बंदी कर पकड़ा और आरोपियों के कब्जे से 02 नग चकुनुमा हथियार बरामद किया गया है।

उक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर दिनांक 26.10.23 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी विनोद कुमार जटवार , Asi B S लकड़ा आर. नितीन व्दिवेदी, गौरी शंकर राय,रूपनारायण बरेट, पदमराज सिंह, भूपेंद्र गोस्वामी का सराहनीय योगदान रहा।