रायपुर : भाजपा के घोषणा पत्र को जवाबी टक्कर देने कांग्रेस 5 नवंबर यानी आज 17 बड़े वादों के साथ घोषणा पत्र जारी की। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होनी है। इसके लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसमें धान के दाम और किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है।
कांग्रेस आज अपने घोषणा पत्र में धान का दाम ज्यादा देने का वादा की है। इसके साथ ही कांग्रेस किसानों को धान का दाम 3200 रुपए में देने का ऐलान किया। वहीं BJP अपने संकल्प पत्र में धान 3100 रुपए दाम में देने का वादा किया है। कांग्रेस युवाओं के स्टार्टअप को लेकर भी वादे की है।
- फिर से होगा कर्जा माफ कांग्रेस का दिल है साफ
- धान का मिलेगा 3200 रुपए प्रति क्विंटल
- तेंदूपत्ता का मिलेगा 6000 रुपए प्रति मानक बोरा और सालाना 4000 रुपए बोनस
- सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी सीधे महिलाओं के खाते में
- अभी से शुरू हो चुकी है 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदी
- 200 यूनिट बिजली सबको मुफ्त
- KG से लेकर PG तक शिक्षा पूरी तरह FREE डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, मेडिकल, ITI सहित
- अब 7000 की जगह भूमिहीनों को मिलेंगे 10,000 रुपए प्रतिवर्ष
- लघु वनोपजों पर MSP के अतिरिक्त मिलेंगे 10 रुपए/किलो
- 17.5 लाख गरीबों को हम आवास देंगे.