Home छत्तीसगढ़ BSF जवान के हाथ में फटा ग्रेनेड, 1 जवान शहीद, गश्त के...

BSF जवान के हाथ में फटा ग्रेनेड, 1 जवान शहीद, गश्त के दौरान हुआ हादसा

13
0

दंतेवाड़ा : प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है। पहले चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए सेना और पुलिस के जवान सक्रीय है और लगातार सर्चिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज BSF जवानों की टीम आज सर्चिंग पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान एक बड़ा हदसा हो गया। इस हादसे में एक जवान शहीद हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, BSF जवान कटेकल्याण थाना क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। इस दौरान जवान के पास ग्रेनेड रखा था। जवान के पास रखा ग्रेनेड अचानक फट गया। इस ग्रेनेड की चपेट में आने से एक BSF जवान शहीद हो गए।