Home छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र पर साधा निशाना,भाजपा के पास जा रहा...

सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र पर साधा निशाना,भाजपा के पास जा रहा महादेव ऐप का पूरा पैसा, आरोपियों की नहीं हो पा रही गिरफ्तार

18
0

लोरमी :छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। प्रदेश में आज पहले चरण की 20 सीटों के लिए मतदान संपन्न हुआ। वहीं 17 नवंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। दूसरे चरण के मतदान से पहले सीएम भूपेश बघेल लगातार चुनावी क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम भूपेश बघेल आज मुंगेली जिले के लोरमी पहुंचे। चुनाव की सरगर्मी के बीच में प्रदेश की राजनीति में महादेव ऐप का भी नाम जमकर उछल रहा है। महादेव ऐप का नाम आने के बाद से प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा हुआ है।

लोरमी में सभा को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और प्रदेश भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सीएम भूपेश बघेल ने महादेव ऐप की बात करते हुए कहा कि महादेव ऐप का पूरा पैसा BJP को जा रहा है। इस ऐप को बंद करने की जिम्मेदारी भारत सरकार की है, लेकिन केंद्र सरकार इस काम को नहीं कर पा रही है। आरोपियों को दुबई से गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी भी भारत सरकार की है, लेकिन भारत सरकार आरोपियों को गिरफ्तार भी नहीं कर पा रही है। सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सट्टा का पूरा [पैसा भाजपा के कार्यालय में जा रहा है।