Home छत्तीसगढ़ भाजपा 20 में जीतेगी 14 सीटें, जनता ने भाजपा पर जताया भरोसा,...

भाजपा 20 में जीतेगी 14 सीटें, जनता ने भाजपा पर जताया भरोसा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने दिया बड़ा बयान

8
0

रायपुर : आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान हो रहा है। छग में 90 मे से 20 विस सीटों के लिए मतदान होने जा रहा है। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डाले गए। पहले चरण के मतदान के लिए 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश में पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है।

भाजपा 20 में जीतेगी 14 सीट

पहले चरण के मतदान के बाद प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बयान सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि, पहले चरण के मतदान के बाद प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बयान सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि, पहले चरण में जिन 20 सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें से बीजेपी कम से कम 14 सीटें जीत रही है…महादेव सट्टेबाजी ऐप (घोटाले) में (छत्तीसगढ़ के सीएम) भूपेश बघेल की 30% हिस्सेदारी है, पीएम मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया है। ईडी ने साबित कर दिया है, 508 करोड़ रुपए का पैसों का लेन-देन साफ ​​नजर आ रहा है अब देखना यह होगा की 3 दिसंबर को किसकी बात सच होती हैं।