जांजगीर: जांजगीर-चाम्पा के कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप ने कहा कि मोदी की गारंटी पर जनता को विश्वास नहीं है, छत्तीसगढ़ के लोगों को भूपेश पर भरोसा है। 5 साल में कांग्रेस ने काम किया है, उसका फायदा मिलेगा। बिजली बिल 2 सौ यूनिट फ्री, केजी से पीजी तक शिक्षा फ्री, महिला समुह का ऋण माफ़, किसानों का कर्ज माफ, इसका लाभ कांग्रेस को जरूर मिलेगा।
कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी चन्देल जी का फस्ट्रेशन है, कहीं फर्क नहीं पड़ेगा, राजनीति ऐसी कि खिसियानी बिल्ली खम्भे नोचे। प्रचार के दौरान जलेबी बनाने को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप ने कहा कि होटल का व्यवसाय है, यह आदत में है। जलेबी मीठी होती है, सरकार जनता को स्वाद दे रही है। इस चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। वे मैदान में हैं, जनता का प्रतिसाद है। परिणाम कांग्रेस के पक्ष में है। चाम्पा की जनता समझदार है। चाम्पा में 5 चुनाव से कांग्रेस को जीत मिलेगी, चन्देल न चाम्पा के लिए कुछ काम नहीं किया है, जनता यह बात जानती है।