Home छत्तीसगढ़ जवानों को मिली बड़ी सफलता, सर्चिंग के दौरान 1 नक्सली गिरफ्तार, नक्सल...

जवानों को मिली बड़ी सफलता, सर्चिंग के दौरान 1 नक्सली गिरफ्तार, नक्सल सामग्री बरामद

9
0

नारायणपुर : जिले से इस वक्त किएक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जिला पुलिस बल और DIG जवानों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जवानों की संयुक्त टीम ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जवानों ने मौके से नक्सल सामग्री भी बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ITBP जिला पुलिस बल और DIG की टीम संयुक्त रूप से धनोरा थाना क्षेत्र में सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान टेकानार झोरी के जंगल में जवनों ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। जवानों की टीम ने गिरफ्तार किए गए नक्सली के पास से तीर धनुष और नक्सली बैनर पोस्टर बरामद किए हैं।

बता दें कि, गिरफ्तार नकली नेलनार एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य है और 2022 में झारा गांव में 3 ट्रकों के आगजनि की घटना को अंजाम देने वाले समूह के साथ भी यह शामिल था। इसके साथ गिरफ्तार नक्सली कई अन्य बड़ी वारदातों को भी अंजाम दे चुका है।