कोंडागांव: छत्तीसगढ़ में धान कटाई का सीजन शुरू हो चुका है। किसान अपने खेतों में धान कटाई और मिंजाई के बाद मंडी तक पहुंच रहे हैं। धान कटाई का सीजन शुरू होते ही किसान खेतों की ओर लौटने लगे हैं। चुनाव खत्म होने के बाद सिर्फ किसान ही नहीं सीएम से लेकर मंत्री भी खेतों पर पहुंचकर धान कटाई और मिंजाई के काम में लग चुके हैं। इसी कड़ी में मंत्री मोहन मरकाम भी खेत पहुंच चुके हैं और धान की मिंजाई करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि सरकार ने 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू कर दी है।
दरअसल मोहन मरकाम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की है। मोहन मरकाम धान की मिंजाई करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि कल सीएम भूपेश बघेल का भी किसान अवतार भी देखने को मिला था। सीएम भूपेश बघेल अपने पूरे परिवार के साथ खेत पहुंचकर चीला चढ़ाया और धान काटकर धान कटाई की शुरुआत की।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत 1 नवंबर से शुरू हो चुकी है, लेकिन धान खरीदी केंद्रों तक धान नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि अभी पूरे प्रदेश में धान कटाई शुरू नहीं हो पाई है, जिसके चलते किसान धान खरीदी केंद्र तक नहीं पहुंच रहे हैं।